Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौतमबुद्ध नगरः सुपरवाइजर की हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

October 31, 2023

गौतमबुद्ध नगरः सुपरवाइजर की हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर- 40 में एक सुपरवाइजर की सोमवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर 40 स्थित नोएडा विकास प्राधिकरण के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले शशि शर्मा (55) कल सुबह मृत पाए गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शर्मा से मिलने एक महिला और दो पुरुष स्टाफ क्वार्टर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे के फुटेज तथा अन्य माध्यमों के आधार पर 40 वर्षीय महिला, उसके पति भरत चौहान (45) तथा पड़ोसी राजा तिवारी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

चंदर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शर्मा के कथित तौर पर उस महिला के साथ अवैध संबंधों थे और इसकी कारण महिला के पति और पड़ोसी ने शर्मा की हत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें