Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ghazipur में आकाशीय बिजली गिरने से दंपति समेत मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम

March 20, 2025

Ghazipur में आकाशीय बिजली गिरने से दंपति समेत मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम

गाजीपुर। जिले के दिलदार नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और मरने वालों में एक वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा, उनकी पत्नी सरोज देवी (28) और उनके एक वर्षीय बेटे अंकुश कुशवाहा की पूर्वाह्न् करीब 10 बजे कर्मा गांव तिराहे पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

सुबह सुबह हुई घटना

दिलदार नगर थाने के प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया, यह हादसा उस समय हुआ, तब परिवार सरहुला गांव में सरोज देवी के माता-पिता के घर से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था।’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिश्र ने बताया, ‘‘अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें