गोरखपुर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रहीं 26 भारत गौरव ट्रेनें

गोरखपुर: पूरे देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तक लगभग 22 राज्यों एवं चार केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करते हुये देश के विभिन्न भागों से 26 भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि.

गोरखपुर: पूरे देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तक लगभग 22 राज्यों एवं चार केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करते हुये देश के विभिन्न भागों से 26 भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं।

भारत गौरव ट्रेनों से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। हमारे पर्यटन स्थलों और भारत गौरव को लोकप्रिय बनाने के लिये आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा सिख धर्म के श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये आनंदपुर साहिब (श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा एवं विरासत-ए-खालसा, श्री कीरतपुर साहिब गुरुद्वारा), सरहिन्द (श्री फतेहगढ़ साहिब), बठिण्डा (श्री दमदमा साहिब), अमृतसर (श्री अकाल तख्त एवं स्वर्ण मन्दिर), नांदेड़ (तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब), बीदर (गुरुद्वारा श्री गुरुनानक झीरा साहिब) एवं पटना (गुरुद्वारा श्री हरमंदिर जी साहिब) हेतु ‘गुरुकृपा यात्र’ के लिये भारत गौरव टूरिस्ट टेऊन दस रात्रि एवं ग्यारह दिन के लिये पांच अप्रैल, 2023 को लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलाई जायेगी। इस गाड़ी का शुभारम्भ लखनऊ जं. पर आयोजित एक समारोह में पांच अप्रैल, 2023 को 17.40 बजे किया जायेगा।

श्री गुरुकृपा यात्र ट्रेन (भारत गौरव टूरिस्ट टेऊन) विभिन्न स्टेशनों पर टूरिस्ट बोर्डिंग ठहराव प्रदान करते हुये 05 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं. से 17.40 बजे प्रस्थान कर सीतापुर से 19.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.40 बजे, पीलीभीत से 23.40 बजे, दूसरे दिन 06 अप्रैल, 2023 को बरेली से 01.10 बजे, रामपुर से 01.45 बजे, मुरादाबाद से 02.45 बजे छूटकर टूरिस्ट हाल्ट के लिये आनन्दपुर साहिब 10.00 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन 07 अप्रैल, 2023 को यह गाड़ी आनंदपुर साहिब से 12.30 बजे प्रस्थान कर सरहंिदू 14.30 बजे पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट करते हुये सरहंिदू से 21.00 बजे छूटकर चौथे दिन 08 अप्रैल, 2023 को बठिण्डा 05.00 बजे पहुंचेगी। 08 अप्रैल, 2023 को 05.00 बजे से 21.00 बजे तक बठिण्डा में टूरिस्ट हाल्ट देते हुये बठिण्डा से 21.00 बजे छूटकर पांचवे दिन 09 अप्रैल, 2023 को 07.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी तथा 21.00 बजे तक टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।

छठवें दिन 10 अप्रैल, 2023 को दिन/रात्रि यात्र करते हुये सातवें दिन 11 अप्रैल, 2023 को प्रात: 05.00 बजे नांदेड़ पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 22.00 बजे छूटेगी। आठवें दिन 12 अप्रैल, 2023 को बीदर स्टेशन पर 05.00 बजे पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 14.30 बजे छूटेगी। नौवें दिन 13 अप्रैल, 2023 को दिन/रात्रि यात्र करते हुये दसवें दिन 14 अप्रैल, 2023 को 05.00 बजे पटना पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 23.00 बजे छूटेगी। यात्र की समाप्ति पर यात्रियों को उनके गन्तव्य पर उतारते हुये ग्वारहवें दिन 15 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं0 13.45 बजे पहुंचेगी तथा यहाँ से 14.15 बजे छूटकर सीतापुर से 16.35 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, पीलीभीत से 19.50 बजे, बरेली से 21.10 बजे, रामपुर से 22.05 बजे तथा मुरादाबाद से 22.45 बजे छूटकर बारहवें दिन 16 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली 03.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के नौ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, जनरेटर सह लगेज यान के दो तथा पेण्ट्रीकार के एक कोच सहित कुल 14 अत्याधुनिक आरामदायक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे। सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे को मिलने वाली यह पहली भारत गौरव ट्रेन है, इस ट्रेन से क्षेत्र में धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन के आधुनिक सुविधायुक्त एल.एच.बी. कोचों में अतिरिक्त प्रावधान जैसे कि सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है, एक स्लीपर कोच में पूजा घर भी बनाया गया है। सभी कोचों में फायर अलार्म सिस्टम एवं बेहतर राइ¨डग कम्फर्ट के लिये एयर स्प्रिंग लगाया गया है।

 

 

 

 

- विज्ञापन -

Latest News