Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gorakhpur : 70 साल के ससुर को हुआ 28 साल की बहू के साथ प्यार, Social Media पर कपल की तस्वीरें हुई Viral

January 27, 2023

Gorakhpur : 70 साल के ससुर को हुआ 28 साल की बहू के साथ प्यार, Social Media पर कपल की तस्वीरें हुई Viral

गोरखपुरः एक चौंकाने वाली घटना में जिले के छपिया उमरो गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय बहू से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी और उनके तीसरे बेटे की भी कुछ समय बाद मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी की है और पूजा, अपने इस नए रिश्‍ते से खुश है। बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है।

कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वह घर लौट आई और अपने पूर्व पति के घर रहने लगी। कैलाश ने आस-पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली और फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला। बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो देखी है और अब शादी के बारे में पूछताछ करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें