Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत माता के महान सपूत थे गोविंद बल्लभ पंत : CM Yogi

March 7, 2024

भारत माता के महान सपूत थे गोविंद बल्लभ पंत : CM Yogi

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजिल अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि वह भारत माता के महान सपूत थे। साथ ही सीएम ने उनकी स्मृतियों को भी नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय-समय पर चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। उन्होंने 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इससे पहले उन्होंने वर्ष 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों को अमूल्य सेवाएं देते हुए आजादी के आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका को बनाए रखा। साथ ही दिसंबर 1954 में देश के प्रथम गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आकस्मिक निधन के बाद देश के गृह मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया।

सीएम योगी ने कहा, इसके अलावा वर्ष 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अमूल्य सेवाएं देकर राजभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत की संविधान सभा के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। सीएम योगी ने पंडित गोविंद बल्ल्भ पंत की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें