Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मायावती ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती

October 15, 2024

मायावती ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहराइच की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाई गयी होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती। बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि यूपी के बहराइच जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिन्ताजनक है। ऐसे हालात के लिए शासन-प्रशासन की नीयत व नीति पक्षपाती नहीं बल्कि पूरी तरह से कानूनवादी होना चाहिए ताकि संबंधित मामला गंभीर न हो और यहां शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

उन्होंने आगे लिखा कि त्योहार कोई भी व किसी मजहब का हो, शान्ति व्यवस्था सरकार की पहली जिम्मेदारी है। ऐसे अवसर पर विशेष प्रबंध जरूरी हैं। यदि ऐसी जिम्मेदारी निभाई गई होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती। सरकार हर हाल में अमन-चैन व लोगों के जान-माल व मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

बता दें, उत्तर प्रदेश के बहराइचमें रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसजर्न के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई।

आरोप है कि रामगोपाल की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें