Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamirpur accident : दो ट्रकों की टक्कर होने के बाद लगी आग, दो व्यक्तियों की हुई मौत

December 29, 2024

Hamirpur accident : दो ट्रकों की टक्कर होने के बाद लगी आग, दो व्यक्तियों की हुई मौत
Hamirpur accident: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो ट्रकों के बीच शनिवार की रात टक्कर होने के बाद आग लग गयी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) राजेश कमल ने बताया कि यह घटना शनिवार एवं रविवार की मध्यरात्रि को हुई।
दो ट्रकों की टक्कर होने के बाद लगी आग
अधिकारी ने कहा,‘‘दो ट्रकों के बीच टक्कर हो जाने के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे उसके चालक और सहायक की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, दूसरे ट्रक में सवार लोग मौके से भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। हमें इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हम दोनों ट्रकों के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के कथित वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें