Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसे में 5 बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

May 31, 2025

दर्दनाक हादसे में 5 बारातियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Hardoi Accident : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मझिला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास तड़के करीब तीन बजे हुआ जब आलमनगर मार्ग पर भुप्पा पुरवा मोड़ पर तेज़ रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

उन्होने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। विवाह समारोह के पश्चात बाराती घर वापस लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में कार में जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ,रामू, जाैहरी और छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, उसके पुत्र सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जाैहरी को मृत घोषित कर दिया जबकि छह अन्य की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें