Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई जबरदस्त टक्कर, 1 युवक की मौत

January 8, 2024

ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई जबरदस्त टक्कर, 1 युवक की मौत

पीलीभीतः पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जहानाबाद कस्बे का निवासी रविशंकर (30) अपने पड़ोसी रूपेश उर्फ रिंकू के साथ रविवार दोपहर को किसी काम से पीलीभीत नगर गया था। देर शाम दोनों गाँव लौट रहे थे। रास्ते में सियाबाड़ी पट्टी गाँव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, रुपेश को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जहानाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें