Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident: तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई…तीन की दर्दनाक मौत, महिला घायल

February 28, 2025

Road Accident: तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई…तीन की दर्दनाक मौत, महिला घायल

Road Accident in Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बता दे कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी

घटना महोबा के नेशनल हाईवे (कानपुर-सागर) स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव का है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और वो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। बता दे ककि ये हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। जहां उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत फ़िलहाल गंभीर बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

जिला अस्पताल में तैनात डॉ ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से तीन अज्ञात शवों को जिला अस्पताल लाया गया है। इसके अलावा घायल अवस्था में एक महिला को भी भर्ती कराया गया है, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार सवार लोग कहां से आ रहे थे और उन्हें कहां जाना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें