Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोंडा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में ससुर- दामाद की दर्दनाक मौत, बेटी घायल

February 12, 2025

गोंडा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में ससुर- दामाद की दर्दनाक मौत, बेटी घायल

Gonda Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सड़क हादसे में बहराइच के निवासी एक व्यक्ति और उसके दामाद की मौत हो गई, जबकि बेटी बुरी तरह से घायल हुई है। पुलिस, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक कमला कांत त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चरदा लखइया के निवासी ओम प्रकाश (24) अपनी पत्नी सुमन (22) और ससुर बेंचई लाल (45) के साथ मंगलवार को मोटर साइकिल से गोंडा जिले के कर्नलगंज में स्थित बटौरा धाम मंदिर के दर्शन करने आए हुए थे। शाम को घर लौटते समय खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-बहराइच सीमा पर स्थित सिसई माफी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके कारण मोटरसाइकिल चला रहे ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर हालत में सुमन व बेंचई लाल को गोंडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेंचई लाल को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमन का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें