Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maha Kumbh से होटल और एयरलाइन इंडस्ट्री को मिल रहा बूस्ट, कमाई में हुआ इजाफा

January 29, 2025

Maha Kumbh से होटल और एयरलाइन इंडस्ट्री को मिल रहा बूस्ट, कमाई में हुआ इजाफा

Hotel and Airline Industry : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले से होटल और एयरलाइन इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिल रहा है। यह टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स की सहायक कंपनी बनारस होटल्स जैसी कंपनियों की शेयर कीमतों में वृद्धि में भी दिख रहा है। बीते एक महीने में बनारस होटल्स लिमिटेड के शेयर में 22 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। बुधवार को शेयर 10,062 रुपए पर था।

शेयर में तेजी ऐसे समय पर आई है, जब भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का क्रम देखा जा रहा है। सेंसेक्स में बीते एक महीने में 2.28 प्रतिशत की कमजोरी आई है। बनारस होटल्स लिमिटेड वाराणसी में ताज गंगा और ताज नदेसर पैलेस और महाराष्ट्र के गोंदिया में जिंजर होटल का संचालन करती है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) बनारस होटल्स की होल्डिंग कंपनी है।

बनारस होटल्स का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 13.6 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत बढ़कर 40.1 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी के अनुसार, कुंभ मेले और क्षेत्र में संबंधित यात्रओं से घरेलू मांग में वृद्धि हुई है और आय बढ़ने की उम्मीद है। एयरलाइन भी एक ऐसा सेगमेंट है, जिसे इस महाकुंभ मेले से फायदा मिल रहा है।

प्रमुख शहरों से प्रयागराज का हवाई किराया आसमान छू रहा है। जहां दिल्ली से प्रयागराज की उड़ानों के लिए टिकट की कीमत 5,000 रुपए से बढ़कर 20,000 रुपए या उससे अधिक हो गई है। वहीं, मुंबई से प्रयागराज की उड़ानों के लिए टिकट की कीमत 20,000 रुपए से 56,000 रुपए के बीच है।

हैदराबाद से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरी तरह से बुक हो गई हैं, जिस कारण यात्रियों को कने¨क्टग उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है। हैदराबाद से सबसे तेज फ्लाइट वाया मुंबई (एक घंटे के ठहराव के साथ) में पांच घंटे लगते हैं और 29 जनवरी के लिए इसकी कीमत 28,901 रुपए है। एक दिन बाद 30 जनवरी को उसी उड़ान की कीमत 36,901 रुपए है। आईसीआरए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय होटल इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2025 में 7-9 प्रतिशत आय वृद्धि के लिए तैयार है। इसकी वजह शादियों और बिजनेस ट्रैवल एवं टूरिस्ट का बढ़ना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें