Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना स्टीकर गाड़ी अंदर ले जाने पर Paras Seasons Society में जमकर हुआ हंगामा

October 19, 2024

बिना स्टीकर गाड़ी अंदर ले जाने पर Paras Seasons Society में जमकर हुआ हंगामा

नोएडा। नोएडा की एक हाई Rise Society के गेट पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के विरोध में लोगों ने रोष जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-168 में बनी Paras Seasons Society में बिना स्टीकर गाड़ी अंदर ले जाने पर सुरक्षा में तैनात गार्ड और सोसाइटी के निवासी आपस में भिड़ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने निवासी की पिटाई कर दी।

घटना के कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में सोसाइटी के अन्य निवासी भी गेट पर पहुंचकर विरोध करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों ने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक्सप्रेसवे नोएडा के थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

बताया जा है कि सोसाइटी में रहने वाले नीरज अपनी गाड़ी से जा रहे थे। उनकी गाड़ी पर सोसाइटी का स्टीकर नहीं लगा था, जिसके बाद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। कथित तौर पर नीरज ने जब अंदर जाने की जिद की तो गार्डस ने उन पर डंडे बरसाए, उनके बाल खींचे और उनको जमीन पर गिरा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें