Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bareilly में बंदरों ने सर्राफा कारीगर को दौड़ाया, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

August 21, 2023

Bareilly में बंदरों ने सर्राफा कारीगर को दौड़ाया, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

बरेलीः बरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मकान की तीसरी मंजिल पर खड़े सर्राफा कारीगर को बंदरों ने दौड़ा दिया, जिसकी वजह से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि आज सुबह सर्राफा कारीगर रुपचंद्र (32) एक मकान की तीसरी मंजिल की छत पर खड़े हुए थे, तभी कई बंदर अचानक छत पर आ गए, जिन्हें देखकर वह दौड़ने लगे। रूपचंद्र डर गए।

उन्होंने बंदरों से बचने के लिए कोशिश की तो अचानक तीसरी मंजिल से जमीन पर आ गिरे जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रूपचंद्र पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के राजा रामबली गांव के निवासी थे। वह सोने-चांदी का सामान बनाने का काम करते थे और यहां कोतवाली के बिहारीपुर सौदाग्रान में एक मकान में किराए पर रहता था। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें