Site icon Dainik Savera Times

सोशल मीडिया पर परीक्षाफल घोषित किए जाने की सूचना भ्रामक : UP Board

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाने की सूचना का शनिवार को खंडन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को अपराह्न् दो बजे घोषित किए जाने की सूचना प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

Exit mobile version