Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में इनेलो और बसपा में गठबंधन, Mayawati ने कहा- सरकार बनाने का लिया संकल्प

July 11, 2024

Haryana में इनेलो और बसपा में गठबंधन, Mayawati ने कहा- सरकार बनाने का लिया संकल्प

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि बसपा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक साथ लड़ेंगे और वहां की जनविरोधी पार्टियाें को हराएंगे।बसपा मुखिया मायावती ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कि ‘बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आम चुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियाें को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस वार्ता में की गई।‘

उन्होंने आगे लिखा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला तथा बीएसपी के आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डनिेटर आकाश आनन्द व पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टयिों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई। मायावती ने कहा कि हरियाणा में सर्व समाज-हितैषी जन कल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी।

ज्ञात हो कि हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है। हरियाणा विधानसभा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें