Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटावा में कार चोरी के शक में बेगुनाह युवक की पीट पीट कर हत्या

March 21, 2023

इटावा में कार चोरी के शक में बेगुनाह युवक की पीट पीट कर हत्या

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके में चौधरी पेट्रोल पंप के पास कार से चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने युवक की पिटाई की पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि चौधरी पेट्रोल पम्प के पास एक कार खड़ी थी। लोगों ने उसकी चोरी के शक में मारपीट कर दी थी। युवक को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था और वह घर चला गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाप बेटे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दो नामजद आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल के सामने रविवार रात एक कार के पास अमजद (32) टहल रहा था जबकि कार सवार लोग होटल में जन्म दिन पार्टी में खाना खा रहे थे कि इस बीच कुछ लोगों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुये मारपीट शुरु कर दी। शोर सुनकर वाहन मालिक सौरभऔर उसके पिता भी बाहर आये और युवक को पीटना शुरु कर दिया।

भीड़ मरणासन्न हालत में घायल युवक को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची जहां पुलिस ने उसकी नाजुक हालत को भांपते हुये अस्पताल में भर्ती करवा दिया और परिजनों को बुलाकर घायल युवक को घर भेज दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आनन फानन में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ति परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी सौरभ और उसके पिता बृजेश सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। मृतक की मां मुन्नी बेगम ने बताया कि अमजद की पत्नी से कुछ बात हो गई थी और वो अपने मायके औरैया चली गई थी जिस वजह से अमजद की दिमागी हालत खराब हो गई और नशे की हालत में वो अपनी बीबी को ढूंढ रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें