Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला इंस्पेक्टर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये दरोगा साहब, लोगों ने जमकर पीटा, देखें वीडियो

August 4, 2024

महिला इंस्पेक्टर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये दरोगा साहब, लोगों ने जमकर पीटा, देखें वीडियो

आगरा। यूपी के ताजनगरी से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां, दरोगा साहब महिला थाना प्रभारी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। संदिग्ध हालत मे पकड़े जाने के बाद महिला थाना प्रभारी और दरोगा का जो हाल हुए उसे पूरे शहर ने देखा और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। महिला इंस्पेक्टर आगरा की सिटी जोन के एक थाने की प्रभारी हैं। उसका प्रेमी भी पुलिस इंस्पेक्टर है। थाने के पीछे बने कमरे के पास काफी देर तक हाइ वोल्टेज ड्रामा हुआ। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए साथ ही महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है।

एक ही कमरे में मिले दोनों लोग
पुलिस के सरकारी आवास बने हुए हैं। थाना प्रभारी शैली राणा उन्हीं आवासों में से एक में रहती है। शनिवार दोपहर बाद आधा दर्जन से अधिक लोग थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर शैली राणा के मकान पर पहुंच गए। दरवाजा खुलवाया तो कमरे में शैली राणा के साथ पवन कुमार नाम के पुलिस इंस्पेक्टर मिले। लोगों ने दोनों इंस्पेक्टर्स की जमकर पिटाई लगाई। हंगामा और शोर शराबा सुनने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट करने आए लोगों ने पुलिस की एक न सुनी। दोनों की जमकर धुनाई लगाई। ये हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक थाना के आवासीय परिसर में चलता रहा।

पत्नी से झूठ बोल कर आया था इंस्पेक्टर
मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले लोग इंस्पेक्टर के ससुराली थे। जिनमें उसका बेटा और पत्नी शामिल थी। पत्नी ने बताया कि उसका पति घर से झूठ बोलकर आया था। वह थाना मुजफ्फरनगर में तैनात है। घर से तबादले की बात कह कर प्रयागराज जाने की कहकर आया था और यहां रंगरलियां बना रहा था। इंस्पेक्टर्स के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें