Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण : CM Yogi

August 6, 2024

राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण : CM Yogi

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फिजी के राष्ट्रपति ने प्रदान किया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन जताते हुए देशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है।

दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है सम्मान : सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देश वासियों को बधाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें