Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी में राजमार्गो की लंबाई दस सालों में हुयी दो गुनी: Nitin Gadkari

March 1, 2024

यूपी में राजमार्गो की लंबाई दस सालों में हुयी दो गुनी: Nitin Gadkari

जौनपुर: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले दस सालों में उत्तर प्रदेश में राजमार्गाें की लंबाई में लगभग दो गुनी हो गयी है। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ 2014 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 7343 किलोमीटर थी जबकि 2024 में यह लंबाई 13000 किलोमीटर हो गई है।” उन्होंने कहा कि 2024-25 में हम उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड रुपए का काम पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक एक लाख करोड खर्च कर कार्य पूर्ण हुए है। 41 हजार करोड से उत्तर प्रदेश में रिंग रोड व 40 बाई पास का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर में दस हज़ार करोड की परियोजना का शिलान्यास करने पर बहुत खुशी हो रही है। करीब दो हजार करोड से कार्य स्वीकृत हुआ है जिसमें शाहगंह में बाई बनने से जौनपुर से अयोध्या की दूरी दो घण्टे की हो जायेगी। जौनपुर से आज़मगढ़, फूलपुर होकर प्रयागराज बाई पास का कार्य हो जाने पर दूरी कम हो जाएगी। मुंगराबादशाह पुर में मार्च 2024 तक बाई पास का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मुंगरा के अन्दर वर्तमान सड़क की मांग किया है। वह दोनो किनारों पर स्ट्रीट लाईट लगाकर बनाया जायेगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पॉलिटेक्निक चौराहे से दक्षिण बने ओवर ब्रिज के पास से सर्विस रोड की मांग किया है, इसके लिए वह घोषणा करते हैं कि सर्विस रोड बनेगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा करने वालो के लिए भी सात्विक भोजन, ठहरने की व्यव्स्था होगी। उन्होंने कहा कि 1100 किलोमीटर की परियोजना जो सारनाथ, श्रावस्ती, कौशांबी तक जाती है। उसका भी कार्य होगा। गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे कानपुर से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य भी होगा, तब कानपुर से लखनऊ की दूरी आधे घंटे में तय होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें