Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहराइच में तेंदुए ने दस साल की बालिका को मार डाला

October 6, 2023

बहराइच में तेंदुए ने दस साल की बालिका को मार डाला

बहराइचः बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज अंतर्गत आने वाले चौकसाहर गांव में तेंदुए ने दस वर्षीय एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, नानपारा वन रेंज के खैरी घाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव की निवासी रामबेटी (10) बृहस्पतिवार को खेत के पास खेल रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने बालिका को जबड़े में दबोचा और उसे लेकर गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी। लोगों ने शोर मचाकर हांका लगाया तो वह बच्ची का अधखाया शव खेत में छोड़कर शावकों सहित जंगल में चली गई।

यह भी पढ़ें;- कुशीनगर: अस्पताल में बदला बच्चा, अस्पताल किया गया सील

घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस तथा राजस्व र्किमयों ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उनके अनुसार, ग्रामीणों को शाम के बाद घरों से बेवजह ना निकलने, बच्चों को अकेला ना छोड़ने, घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने तथा शोर मचाते हुए झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें