Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हत्या के 49 वर्ष पुराने मामले में 80 वर्षीय दोषी को आजीवन कारावास

October 13, 2023

हत्या के 49 वर्ष पुराने मामले में 80 वर्षीय दोषी को आजीवन कारावास

फिरोजाबादः फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नारायण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि करीब 49 साल पहले 14 सितंबर 1974 को मीरा देवी नामक महिला ने जिले के नारखी थाने में एक मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उसकी मां रामबेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि जब मीरा देवी ने मामला दर्ज कराया था, उस वक्त नारखी थाना क्षेत्र आगरा जिले का हिस्सा था।

बाद में मामला स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद की अदालत में आया था। शर्मा ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस वक्त सिंह की उम्र 80 वर्ष है। शर्मा ने बताया कि सिंह पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें