Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत

April 15, 2025

मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को स्टेशन स्थित मालगोदाम पर टीन शेड के नीचे एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर थोड़ी देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो से सूचना मिली थी कि एक लड़का और लड़की जहर खाकर अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर हाईवे और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लड़के के पास एक आधार कार्ड मिला है। उसमें उसका नाम मुनींद्र लिखा है। वह शाहजहांपुर का रहने वाला है। मृतक के पिता को सूचना दे दी गई है। अभी लड़की के बारे में पूरी जानकारी पता की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। ज्यादा जानकारी इनके परिजनों के आने पर मिलेगी। अगर कोई समस्या होगी तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण की जानकारी परिजनों से ही मिल पाएगी।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, मथुरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास माल गोदाम बना हुआ है। यहीं पर टीन शेड के नीचे मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। टीन शेड के नीचे दोनों तड़पने लगे। युवक और युवती की गंभीर हालत देखकर कुछ लोगों ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ जिला अस्पताल पहुंची। मृतकों के बारे में जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें