Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maha Kumbh 2025 : मुख्य स्नान पर्वाे के दिन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हाेंगी अलग-अलग एंट्री और एग्जिट के रास्ते

December 30, 2024

Maha Kumbh 2025 : मुख्य स्नान पर्वाे के दिन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हाेंगी अलग-अलग एंट्री और एग्जिट के रास्ते

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ को लेकर प्रयागराज रेल मंडल ने अपनी लगभग सभी तरह की प्लानिंग और तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही मुख्य स्नान पर्वाे जैसे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से प्रयागराज रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट के प्लान तैयार कर लिए गए हैं। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की अफरा-तफरी और समस्याओं से बचाने के लिए एंट्री और एग्जिट के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।

मालूम हो कि अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं में से लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु ट्रेन से प्रयागराज आएंगे। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रयागराज रेल मंडल अनुमान के हिसाब से महाकुंभ के दौरान 3,000 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ लगभग 13,000 ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रहा है।

महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्वाे पर प्रयागराज रेल मंडल के स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट प्लान के बारे में जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मुख्य स्नान पर्वाे के दिन प्रयागराज जंक्शन में एंट्री या प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफार्म नं-1 की ओर से दिया जाएगा और एग्जिट सिविल लाइंस साइड की ओर से ही होगा। अनारक्षित यात्रियों को दिशावार, उनके गंतव्य स्टेशन के हिसाब से यात्री आश्रय स्थलों के माध्यम से सही ट्रेन और उसके प्लेटफॉर्म की ओर ले जाया जाएगा।

वहीं, आरक्षित या पहले से रिजर्वेशन कराए हुए यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड से गेट नंबर 5 से अलग से प्रवेश कराया जाएगा। इसी तरह नैनी जंक्शन पर प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा और निकास केवल मालगोदाम की ओर दूसरे प्रवेश द्वार से होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रवेश केवल प्रयागराज-मिजर्पुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से तो निकास केवल जीईसी नैनी रोड की ओर से कराया जाएगा।

इसी तरह, सूबेदारगंज स्टेशन में स्नान पवरें के दिन प्रवेश केवल झलवा, कौशांबी रोड की ओर से और एग्जिट केवल जीटी. रोड की ओर ही होगा। प्रयाग जंक्शन में एंट्री केवल चैथम लाइन, प्लेटफार्म नं-1 की ओर से तो एग्जिट रामप्रिया रोड, प्लेटफार्म नं- 4 की ओर से होगी। लेकिन, आरक्षित या रिर्जव यात्रियों को सहसों मार्ग से द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर से ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, फाफामऊ स्टेशन में प्रवेश केवल द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म नं-4 की ओर और निकास केवल फाफामऊ बाजार की ओर से होगा और प्रयागराज रामबाग स्टेशन में यात्रियों को प्रवेश केवल हनुमान मंदिर चौराहा की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार से दिया जाएगा और निकास केवल लाउदर रोड की ओर से होगा। इसके अलावा प्रयागराज संगम स्टेशन, दारागंज लगभग मेला क्षेत्र में ही होने के कारण मुख्य स्नान पवरें के दिन बंद रहेगा।

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर 3,000 से 4,000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था के आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन यात्री स्थलों में श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशन के मुताबिक अलग-अलग कलर कोड के आश्रय स्थलों में रुकवाया जाएगा। अनरिजर्वड या अनारक्षित टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रय स्थलों में बने टिकट काउंटर, एटीवीएम या मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी। वहीं, रिजर्वड या आरक्षित यात्रियों को उनकी ट्रेन आने के 30 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रयागराज रेल मंडल भीड़ के अतिरिक्त दबाव को सही ढंग से मैनेज करने के सभी उपाय कर रहा है ताकि मेले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें