Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

October 30, 2024

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज: सनातन आस्था का सबसे बड़ा आयोजन महाकुंभ 2025 बारह वर्षों बाद प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालू ट्रेनों के जरिये प्रयागराज पहुचने वाले हैं। ऐसे में ट्रेनों के आवगमन के साथ-साथ रेल संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रयागराज मण्डल रेलवे ने पहली बार ट्रोल फ्री हेल्पलाइन जारी की है।

ये हेल्पलाइन 1 नवंबर से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगी। रेलवे की वेब साइट के अलावा रेल मण्डल महाकुंभ के लिए जल्द ही एक डेडीकेटेड मोबइल एप भी लांच करेगा।

9 रेलवे स्टेशनों से लगभग 992 ट्रेनों का संचालन

प्रयागराज में अयोजित होने जा रहे महाकुंभ को दिव्य भव्य नव्य बनाने में यूपी की योगी सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। यूपी में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रयागराज रेल मण्डल में भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रेल मण्डल महाकुंभ के लिए 9 रेलवे स्टेशनों से लगभग 992 ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मण्डल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को ट्रेनों के अवागमन के समय, संचालन स्टेशन, टिकट घर, आश्रय स्थल से लेकर अन्य सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने टोल फ्री हेल्पलाइन 18004199139 जारी की है। रेलवे की हेल्पलाइन 1 नवंबर से सुचारू रूप से कार्य करेगी।  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें