Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

DM की ऑनलाइन मीटिंग में चली पोर्न वीडियो, मचा बवाल

August 12, 2025

DM की ऑनलाइन मीटिंग में चली पोर्न वीडियो, मचा बवाल

महराजगंज। यूपी के महराजगंज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां महराजगंज DM शिक्षा विभाग की एक ऑनलाइन मीटिंग ले रहे थे, तभी स्क्रीन पर अचानक से पोर्न वीडियो चलने लगा। इस दौरान डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग ऑनलाइन जुड़े थे, जिससे स्थिति असहज हो गई। फिलहाल, पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला 7 अगस्त का बताया जा रहा है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए 7 जुलाई को “ई-चौपाल” बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। इसका उद्देश्य सीधा संवाद करके शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना था।

 गूगल मीट पर चल रही थी बैठक

बैठक गूगल मीट पर चल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जिसका नाम जेसन जेआर. बताया जा रहा है, ने स्क्रीन शेयर करने का विकल्प खुला होने का फायदा उठाया। उसने मौके का गलत इस्तेमाल करते हुए बैठक में आपत्तिजनक वीडियो चला दी।

अभद्र भाषा का इस्तेमाल

वीडियो चलने के तुरंत बाद, अर्जुन नाम के एक अन्य व्यक्ति ने बैठक में अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे बैठक का माहौल बिगड़ गया और वहां मौजूद अधिकारी व प्रतिभागी हैरान रह गए।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

अधिकांश प्रतिभागियों ने स्थिति देखकर तुरंत मीटिंग छोड़ दी। बैठक की शालीनता भंग होने से सभी नाराज और परेशान हो गए।

पुलिस में मामला दर्ज

घटना को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें