Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blue Sapphire Mall में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत

March 3, 2024

Blue Sapphire Mall में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ब्लू सफायर मॉल में दो लोग ऊंचाई से गिर गए। जिससे ऊंचाई से गिरने से दोनों लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस पूरे घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह घटना ब्लू सफायर मॉल की है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग मॉल में घूमने के लिए आए थे। वह ऊपर खड़े हुए थे और अचानक ग्रिल टूट गई जिससे व काफी ऊंचाई से नीचे गिर गये जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद पूरे मॉल में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें