Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः मुरादाबाद रामगंगा नदी पुल पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी

May 11, 2025

बड़ा हादसाः मुरादाबाद रामगंगा नदी पुल पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल स्थित दिल्ली-लखनऊ रुट पर आज़ तड़के उस समय बड़ा रेल हादसा टल गया जब रामगंगा नदी पुल पहुंची मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। तकनीकी गड़बड़ी दूर होने पर आधा घंटे बाद रेल ट्रेक सुचारू हो सका। मुरादाबाद रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) राजकुमार सिंह ने बताया कि एक मालगाड़ी रन थ्रू दौड़ रही थी कि अचानक ट्रेक पर जानवर के ट्रैन से टकरा जाने से आपरेटिंग हैंडल ऊपर हो गया तकनीकी गड़बड़ी की वज़ह से ट्रेन डीकपल हो गई जिसको लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की सहायता से वापस कपल्ड करके ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकी।

रेल प्रशासन सूत्रों ने बताया कि बिहार से चलकर मुरादाबाद की ओर जाने वाली मालगाड़ी की अचानक कपलिंग टूटने पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेन का इंजन आगे के कुछ डिब्बे लेकर आगे चला गया, जबकि गार्ड के डिब्बे सहित बाकी वैगन रामगंगा नदी के पुल पर खड़े रह गए। इस सारे घटनाक्रम को देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। दो हिस्सों में ट्रेन बंटने की ख़बर से रेलवे विभाग में हड़बड़ी मच गई।

आनन-फानन में स्टेशन मास्टर और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रेन की कपलिंग संबंधी तकनीकी गड़बड़ी दूर कर इंजन व वैगन को जोड़कर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक दिल्ली लखनऊ रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें