Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाय लाने में देरी होने पर शख्स ने किया आत्मदाह

October 27, 2023

चाय लाने में देरी होने पर शख्स ने किया आत्मदाह

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चाय मिलने में देरी होने पर 65 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। चाय लाने में देरी होने पर कथित तौर पर अवध किशोर का अपनी बेटी और बहू से झगड़ा हो गया। उनके परिवार ने बताया कि अवध किशोर घरेलू विवादों को लेकर कुछ समय से परेशान थे। उनकी पत्नी भी अपने माता-पिता के घर पर रहती है, जबकि उनकी विवाहित बेटी उनके साथ ही रहती है।

गुरुवार को अवध किशोर ने अपनी बेटी और बहू से चाय मांगी। जब इसमें देरी हुई तो वह परेशान हो गए और उनके बीच बहस होने लगी। इसके बाद उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें