Site icon Dainik Savera Times

प्रयागराज में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झूंसी थाने के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छतनाग में सत्यपाल भारतीय (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गोली सत्यपाल के सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सिंह के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ में पाया कि सत्यपाल को उसके पट्टीदार शिव कुमार उर्फ ननका भारतीय ने कथित तौर पर गोली मारी और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ननका की मोटरसाइकिल पड़ी हुई पाई गई। सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Exit mobile version