Site icon Dainik Savera Times

मथुरा: राधाकुण्ड में स्नान के दौरान किशोर श्रद्धालु की डूबने से मौत

मथुरा (उप्र): मथुरा जिले में ब्रज दर्शन करने आए पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी निवासी एक किशोर की रविवार सुबह गोवर्धन क्षेत्र स्थित राधाकुण्ड में स्नान करते समय डूबकर मृत्यु हो गई।

राधाकुण्ड पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय प्रीतम विश्वास अपने माता-पिता, मामा व अन्य परिजनों के साथ ब्रज दर्शन करने आया था। वे सभी कस्बे में राधानगर कॉलोनी के एक आश्रम में ठहरे हुए थे और चार दिन से नित्य प्रति कुण्ड में स्नान-ध्यान कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह प्रीतम अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ राधाकुण्ड में स्नान करने के लिए उतरा, जहां नहाते समय उसके हाथ से जंजीर छूट गई और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया। बाद में उसका शव निकाला गया।

स्थानीय पण्डा समाज ने प्रशासन से राधा और शय़ाम कुण्डों के घाटों पर लोहे के पाइप लगाने और गोताखोरों की नियमित नियुक्ति की मांग की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अन्य आवशय़क विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

Exit mobile version