Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी की मां पर अभद्र भाषा बोलने वाला मौलाना गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

March 31, 2026

CM योगी की मां पर अभद्र भाषा बोलने वाला मौलाना गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

 लखनऊः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) उसे बिहार से उत्तर प्रदेश लेकर आई। गिरफ्तारी के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी और माफी मांगी। अपनी गलती को भी स्वीकार किया है। एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके मुंह से ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं निकलनी चाहिए थीं। उन्होंने सीएम योगी और उनकी मां के लिए कही गई बातों पर अफसोस जताया। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातों से अगर किसी को दुख पहुंचा है, तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं। सभी लोगों को अपनी भाषण में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को ठेस पहुंचे। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री से भी खास तौर पर माफी मांगी।

 

मौलाना कहां का रहने वाला है?
मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसका संबंध AIMIM से भी जुड़ा हुआ है।

विवाद क्या था?
मौलाना ने अपने एक भाषण में सीएम योगी की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। गौमाता और उत्तर प्रदेश के गौहत्या विरोधी कानून को लेकर भड़काऊ बयान दिया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में काफी नाराजगी फैल गई।

बिहार से गिरफ्तार करके ले आई UP STF
इस मामले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया। मौलाना के खिलाफ 83 से ज्यादा थानों में एफआईआर दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही थी। आखिरकार यूपी एसटीएफ ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें