Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

महराजगंज में बदमाशों ने की दो लाख रुपए की लूट

October 10, 2023

महराजगंज में बदमाशों ने की दो लाख रुपए की लूट

महराजगंजः उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के फरेंदा-लेहड़ा मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोरखपुर से रुपए से भरा बैग लेकर जा रहे दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली मोटरसाइकिल सवार एक युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लूटपाट की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है । दिनदहाड़े हुए इस घटना से लोग सहमे हुए है वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के समेत तमाम बिंदुओं की जांच करते हुए जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें