Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

टयूशन से लौट रही छात्र के साथ मनचलों ने की बदतमीजी, पड़ोसी ने उठाया ये बड़ा कदम

October 11, 2023

टयूशन से लौट रही छात्र के साथ मनचलों ने की बदतमीजी, पड़ोसी ने उठाया ये बड़ा कदम

गाजियाबादः गाजियाबाद के मोदीनगर थाना इलाके में मंगलवार शाम एक छात्र टय़ूशन पढ़कर वापस अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त रोड पर खड़े तीन मनचलों ने उसके साथ बद्तमीजी की। उसी रोड से निकल रहे छात्र के पड़ोसी ने जब इस बात का विरोध किया, तो मनचले ने उसके साथ मारपीट की हैं। छात्र ने घर पहुंचकर यह सारी बातें अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पिता ने इसकी शिकायत थाने में जाकर की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोदीनगर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि मंगलवार शाम को जब उसकी पुत्री टय़ूशन से वापस आ रही थी तो रास्ते में रिजवान, शोएब और शानू नाम के मनचलों ने उसकी पुत्री के साथ बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर छात्र के पड़ोसी के साथ भी मनचलों ने मारपीट की हैं। इस सूचना के मिलने के बाद थाना मोदीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा मुख्य अभियुक्त रिजवान को हिरासत में लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें