Moradabad Accident : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हरिद्वार जा रहे 15 कांवड़ श्रद्धालु घायल हो गए। जिस वाहन में ये सभी श्रद्धालु सवार थे, वह एक पेड़ से टकरा गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक को नींद आ गई और वाहन संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 10 कांवड़ श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रद्धालु ने घटनक्रम के बारे में दी जानकारी-
कांवड़ श्रद्धालु प्रदीप ने बताया, ‘हम सभी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। तभी हमारा वाहन एक पेड़ से टकरा गया और हम इस हादसे का शिकार हो गए। इसमें करीब 10 से 15 लोग सवार थे। एक ही परिवार के 10 कांवड़ श्रद्धालु थे। चालक को नींद आ गई। इस वजह से वाहन पेड़ से टकरा गया। हमारे बच्चे भी हमारे साथ थे। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रात के समय हुए हादसा-
हादसे में घायल हुए विशाल ने बताया कि हम सभी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। हादसा रात के समय हुआ। उस समय मेरे भाई समेत कई लोग यात्रा कर रहे थे।
डॉक्टर ने कहा- सभी की हालत स्थिर
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पवन ने इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं रात में ड्यूटी पर था, तभी 15 शिवभक्तों को घायल अवस्था में मेरे पास लाया गया। इसके बाद हमने उन्हें भर्ती कर लिया। हमने इस हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत ठीक है। सभी घायलों का एक्स-रे कराया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य की सटीक जानकारी मिल सके। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है। अगर भविष्य में किसी के लिए ऐसी स्थिति आती है कि उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़े, तो ऐसा किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...