Site icon Dainik Savera Times

आयुर्वेद के माध्यम से ही ज्यादातर मरीजों का हो रहा बेहतर ढंग से इलाज : Girish Yadav

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा है कि आज आयुर्वेद के माध्यम से ही ज्यादातर मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है, इसके लिए सरकार भी बराबर बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्रता गिरीश चंद्र यादव शनिवार को जौनपुर के नयन सेंड गौरा बादशाहपुर में डॉ शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। डॉ शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएमसी 4:30 वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन वर्ष 2024/25 से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें छात्र-छात्रओं का प्रवेश नीट- 2024 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा।

उद्घाटन के उपरांत यादव ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और उन्होंने डॉ राम अवध यादव एवं डॉ शकुंतला यादव के प्रयास कार्य की सराहना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आप लोगों का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। आयुर्वेद के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज द्वारा बेहतर प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भी आयुर्वेदिक के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा गंभीर बीमारियों का भी इलाज संभव है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष शकुंतला यादव ने कहा कि वह पहले से एलोपैथ के क्षेत्र में है, लेकिन अब आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं हैं इसलिए उन्होंने आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोला है साथ ही सरकार भी आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में आयुर्वेद द्वारा दवाइयां जो जड़ी बूटियां से बनाई जाती हैं। उसका लोगों को लाभ मिल रहा है। कॉलेज में तमाम अच्छे टीचरों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए लगाया गया है जिससे उन्हें आयुर्वेद के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालता प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रभावती पाल, डॉ मधु शारदा, डॉ सुभा सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ शलिल श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव, लालजी यादव, राजदेव यादव प्रमुख ओमप्रकाश यादव मुन्ना, राजेश यादव दुल्लूर एवं पारिवारिक सदस्य डॉ आनंदवर्धन डॉ अंशु कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version