Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

January 29, 2024

नोएडा में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में रविवार को एक बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सड़क हादसे की एक अन्य घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि इब्राहिम नामक व्यक्ति ने रविवार रात को थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इब्राहिम ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार समीर (24) रविवार शाम करीब पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी भाटी गोल चक्कर के पास एक अज्ञत बस ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल समीर को उपचार के लिए राजकीय आयुíवज्ञन संस्थान (जिम्स) अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी बस चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 जनवरी को हुए अन्य सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रबूपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यशवीर सिंह ने रविवार रात को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई रितेश कुमार सेक्टर 142 स्थित पिज्ज आउटलेट में नौकरी करता था और 25 जनवरी को नौकरी के बाद जब वह बाइक से घर जा रहा था तभी रुस्तमपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञत वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि सिंह के अनुसार इस घटना में उसके भाई को गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें