Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपा और बसपा के कचरे को साफ करने का अवसर है निकाय चुनाव : CM Yogi

May 8, 2023

सपा और बसपा के कचरे को साफ करने का अवसर है निकाय चुनाव : CM Yogi

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मौजूदा निकाय चुनाव जाति मजहब को लेकर नहीं बल्कि नगरीय जीवन स्तर को मजबूत करने के लिए है। यह चुनाव सपा, बसपा के कचरे को साफ करने का अवसर है। जीआईसी ऑडिटोरियम में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्र देखकर योजना का लाभ देती है। हम सब तुष्टीकरण नहीं बल्कि सशक्तिकरण पर ध्यान देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि करीब 65 साल शासन करने वाले लोगों ने नारे बहुत दिए दिए मगर उन्होंने गरीब और महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। वहीं मात्र नौ वर्ष में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोगों को हर तरह की सुविधा दी। भारत अकेला ऐसा पहला देश है जहां 50 करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी के लोगों के लिए लखनऊ और अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वह जहां से चाहे जा सकते हैं। 2017 के पहले बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा में दर्शन पर पाबंदी थी। सावन में कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था लेकिन आज कांवरियों पर पुष्प वर्षा की जाती है। मंच पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें