Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वेलेंटाइन डे’ पर पत्नी का सनसनीखेज कांड, आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

February 17, 2026

‘वेलेंटाइन डे’ पर पत्नी का सनसनीखेज कांड, आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Muzaffarnagar Crime news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में हुई इस वारदात में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, खून से सने कपड़े और चादर भी बरामद कर ली है।

जंगल में मिला था शव
15 फरवरी 2026 की सुबह मलीरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान गांव निवासी संदीप के रूप में की गई।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 धारा 103(1) व 328ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान हुई तकरार, अब एक बार फिर भिड़े सूर्या-कुलदीप, देखें Video

 

नींद की गोलियां देकर रची साजिश
जांच के दौरान पुलिस ने 16 फरवरी को रोडवेज बस स्टैंड से गौतम उर्फ सौरभ और मृतक की पत्नी मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अवैध संबंधों को स्वीकार करते हुए हत्या की साजिश का खुलासा किया। आरोपियों के अनुसार, 14 फरवरी की रात मीनाक्षी ने पति संदीप को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब वह अचेत हो गया, तो गौतम ने हथौड़े से उसके सिर, चेहरे और गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

बाइक से ले जाकर फेंका शव
हत्या के बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर रखा और गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना या अज्ञात हत्या का रूप दिया जा सके।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान हुई तकरार, अब एक बार फिर भिड़े सूर्या-कुलदीप, देखें Video

 

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में जहां एक ओर दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर इस निर्मम हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें