Site icon Dainik Savera Times

मुजफ्फरनगर: ट्रक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, एक गंभीर घायल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

मुजफ्फरनगरः जिले के छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर तिराहे के पास बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। उसने बताया कि मृतकों की पहचान रशीद, उसकी पत्नी गुलनाज (34) और उनके बेटे शादान (तीन) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में गुलनाज और शादान की मौके पर ही मौत हो गई तथा रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं तथा रशीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version