Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नड्डा एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, योगी एवं अन्य नेताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

December 31, 2023

नड्डा एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, योगी एवं अन्य नेताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने अमौसी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। नड्डा हवाई अड्डे से यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में पहुंचे जहां उन्होंने मन की बात श्रृंखला की रविवार को प्रसारित कड़ी को सुना। इस मौके पर नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमौसी हवाई अड्डे पर नड्डा का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का निवेश और नवाचार की नव भूमि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हाíदक स्वागत एवं अभिनंदन!’’ वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दशरथ नंदन प्रभु श्रीराम जी की पावन धरा उत्तर प्रदेश आगमन पर करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्नेत एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हाíदक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें