Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nepal Plane Crash : CM Yogi ने मारे गए परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

January 18, 2023

Nepal Plane Crash : CM Yogi ने मारे गए परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। योगी ने कहा कि नेपाल से शव लाने में आने वाला खर्च उनकी सरकार उठाएगी। इस बीच, नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को दुर्घटना में मारे गए चार युवकों के परिजन शव की शिनाख्त के लिए मंगलवार शाम काठमांडू पहुंचे।

हालांकि, शवों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था। गाजीपुर के जिलाधिकारी अरयाका अखौरी ने कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य जिनमें सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा शामिल हैं, मंगलवार शाम काठमांडू पहुंचे हैं। पोखरा से शव काठमांडू नहीं पहुंचे थे, इसलिए अधिकारियों को उम्मीद थी कि डीएनए मिलान सहित शव की पहचान की प्रक्रिया बुधवार को पूरा होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें