Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार ने राज्य की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की मां भगवती की पूजा अर्चना

October 22, 2023

नीतीश कुमार ने राज्य की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की मां भगवती की पूजा अर्चना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माँ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी तथा दलहट्टा देवी जी जाकर माँ भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया

पूजा अर्चना के दौरान वित्त, वाणिज्य एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल किशोर मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें