
चंपावत/नैनीताल: उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ शनिवार से हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ करेंगे।
लगभग 60 दिन चलने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले को अपराह्न दो बजे ठूलीगाड़ में हरी झंडी दिखायेंगे। मेले में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ठुलीगाड़ के अलावा भैरव मंदिर और काली मंदिर में पुलिस थाना बनाये गए हैं।
मेले में श्रद्धालुओं के लिए तीन कैंप लगाए गए हैं। सफाई व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट