Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Roadways: अब 400 किमी प्रतिदिन चलानी होगी बस; नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

December 3, 2024

UP Roadways: अब 400 किमी प्रतिदिन चलानी होगी बस; नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

यूपी निगम अधिकारियों ने रोडवेज चालकों की मनमानी रोकने के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। मथुरा डिपो से निकलने वाली बसों को अब 400 किलोमीटर चलाना होगा, अगर इसमें चालक ने लापरवाही की तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। डिपो से प्रतिदिन 154 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि डिपो की बस अब बड़े रूटों पर कम से कम 400 किलोमीटर और छोटे पर 270 किलोमीटर प्रतिदिन चलानी होगी। रोडवेज निगम ने आय बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार करने के लिए यह निर्णय किया है। यानी इससे कम संचालन पर संबंधित चालक पर गाज गिर सकती है। वहीं एवरेज का भी ध्यान रखना होगा। इन बदलावों से रोडवेज चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। अब उन्हें अधिक समय स्टेरिंग संभालनी होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें