Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब से अधिक

December 23, 2024

China में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब से अधिक

Number of 5G Users : चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 23 दिसंबर को जारी आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर के अंत तक, चीन में 5जी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 20 लाख तक जा पहुंची, जो सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता का 56% हिस्सा है। अनुपात पिछले वर्ष के अंत से 9.4 प्रतिशत अंक बढ़ा है। 

चीन में 5जी, गीगाबिट फ़ाइबर ऑप्टिक नेटवर्क और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे नेटवर्क बुनियादी ढांचे का निर्माण गहराई से बढ़ रहा है, कनेक्टेड उपयोगकर्ताओं के पैमाने का विस्तार जारी है, और मोबाइल इंटरनेट एक्सेस ट्रैफ़िक तेजी से बढ़ रहा है। नवंबर के अंत तक, 5जी बेस स्टेशनों की कुल संख्या 41 लाख 91 हजार तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत से 8 लाख 15 हजार अधिक है। देश भर में इंटरनेट ब्रॉडबैंड एक्सेस पोर्ट की संख्या 1 अरब 20 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत से 6 करोड़ 36 लाख अधिक है।

इसके अलावा, दूरसंचार व्यवसाय के राजस्व में लगातार वृद्धि हुई। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल के पहले 11 महीनों में, दूरसंचार व्यवसाय का राजस्व कुल 15 खरब 94 अरब 70 करोड़ युआन था, जो साल-दर-साल 2.6% की वृद्धि है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें