Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

August 28, 2023

संभल में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

संभलः उत्तर प्रदेश में संभल जिले के जुनावई क्षेत्र में खेत पर सो रहे चाचा भतीजे को गोली मार दी गई, जिसमें से चाचा की मौत हो गई तथा भतीजा गंभीर घायल है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत ने बताया कि ग्राम लावर के निवासी गंगा सहाय का पुत्र प्रताप (55) एवं रघुवीर का पुत्र उमेश रविवार रात्रि के समय अपने घेर में सो रहे थे कि रात्रि लगभग दो बजे गांव के ही लोगों ने रंजिशन प्रताप एवं उमेश को गोली मार दी।

गोली लगने से प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई तथा उमेश गंभीर घायल है जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। पीड़ितों के परिजनों ने वारदात को अंजाम देने की तहरीर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध दी है जिनमें से एक जयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें