Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत, दो घायल

March 11, 2024

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत, दो घायल

नोएडा। नोएडा में बरौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य युवतियां घायल हो गईं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सद्दाम नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में रविवार रात शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सद्दाम की दो भांजी खुशी और हिना तथा उनकी सहेली खुशबू काम करने के लिए बरौला से सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसाइटी जा रही थीं, तभी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञत वाहन चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार’’ दी। सैनी ने बताया कि घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार की रात खुशी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें