Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे : तेजस्वी

March 14, 2025

20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे : तेजस्वी

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला और कहा कि 20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे। श्री यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट करके लिखा, “आपके जीवन में रंग भरने का वर्ष है यह! चुनाव बाद जब आपको बिहार में नौकरी-रोजगार मिलेगा, काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस 20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे।”

राजद नेता ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा,रंग नौकरी का, उन्नति और सद्भाव का,रंग रोज़गार का, विकास और बदलाव का!नौकरी एवं समृद्धि के रंग से रंगा हर परिवार हो,खुशहाल जीवन के रंग से हर बिहारवासी सरोबार हो!यह होली आपके जीवन में सुखद परिवर्तन का प्रारंभ करे। बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय का आरम्भ करे। रंगों के रंगीन पर्व के शुभ अवसर पर आप सबों का जीवन ख़ुशमय और सुखमय रंगो से सदा रंगा रहे। इसी मंगल कामना के साथ आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें