Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samajwadi Party का एक ही नारा खाली प्लाट हमारा : Deputy CM Brajesh Pathak

May 8, 2023

Samajwadi Party का एक ही नारा खाली प्लाट हमारा : Deputy CM Brajesh Pathak

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सपा के गुंडे किसी भी खाली भूखंड पर कब्जा कर लेते थे और जनमानस को परेशान करते थे। राबट्र्सगंज के आरटीएस क्लब में सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक ही नारा था ‘खाली प्लाट हमारा। सपा के शासन काल में सपा के कार्यकर्ता आमजन की खाली पड़ी जमीनों पर आँख गड़ाये बैठे रहते थे और जैसे ही मौक़ा मिलता था उस पर कब्जा कर लेते थे। मौजूदा योगी सरकार में किसी की भी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की किसी में हिम्मत नहीं है। योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुंडा माफिया की हिम्मत पस्त हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति जो लोगों में यह भावना थी कि यहाँ गुंडा , माफिया हावी हैं वह बदल चुकी है और अब जनता निर्बाध रुप से जीवन बसर कर रही है। किसी प्रकार का कोई भय आदि नहीं है। पाठक ने कहा कि देश में उपयोग में आने वाले 65 प्रतिशत मोबाइल उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक प्रदेश बन चुका है तथा एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। यूपी में सड़कों की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। बिजली की आपूर्ति ज़लिा मुख्यालयों पर 24 घंटे हो रही है और गावों में भी भरपूर बिजली दी जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों में सपा शासन के एक करोड़ बच्चों की तुलना में वर्तमान में 1.92 करोड़ बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश में मोदी और 2017 में प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद बहुत कुछ बदल चुका है। 2014 में विश्व के देशों में हमारा देश भ्रष्टाचार की सूची में बहुत ऊपर था लेकिन देश की छवि को बदलने के लिए मोदी जी ने अनेक देशों का भ्रमण कर भारत की छवि को सुधारा और वर्तमान में अपना देश विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2047 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश और प्रदेश में संचालित आयुष्मान योजना , हर गरीब को पक्का मकान, विध्याचल और बुंदेलखंड में हर घर जल, किसान निधि, अस्सी करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न आदि योजनाओं का जिक्र किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें